एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ा कर गिरे राष्ट्रपति बाइडन

एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ा कर गिरे राष्ट्रपति बाइडन
X

राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना अकादमी के उपाधिग्रहण समारोह के दौरान फिसलकर गिर पड़े। दरअसल, प्रमाण पत्र देने के बाद बाइडन जैसे ही आगे बढ़ें उनका पैस सैंडबैग (रेत से भरा बैग) में फंस गया और वह गिर पड़े। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्हें वायु सेना के एक अधिकारी के साथ-साथ उनके यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों द्वारा उठाया गया, वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए। लेकिन, बाइडन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।बाइडन ने अमेरिकी वायुसेना अकादमी के स्नातकों को स्वयं को इस सेवा के लिए चुनने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास एक ऐसी दुनिया में आगे बढ़ने का "महान विशेषाधिकार" है जो आने वाले वर्षों में और अधिक भ्रमित करने वाला होगा। हालांकि, स्नातकों को डिग्री सौंपने के बाद मंच पर ठोकर लगने से उनकी उपस्थिति बाधित हुई।

Next Story