विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, बीच सड़क महिला फैन से की हाथापाई

X
By - Bhilwara Halchal |16 Feb 2023 7:27 PM IST
स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में उन पर हमला हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में पृथ्वी एक महिला फैन के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। दोनों एक बेसबॉल बैट को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो से पृथ्वी शॉ भी विवादों में घिर गए हैं
Next Story
