अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) झलझुलनी एकादशी पर गढ़बोर श्याम चारभुजानाथ के दर्शन कर लौट रहे चितौडगढ़ जिले के भक्तों निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। ये सभी झलझुलनी महोत्सव में दर्शन कर पुन: चितौडगढ़ कि ओर जा रहे थे। इस दौरान आमेट गोमती रोड पर हापेला गज सिंह भागल के पास अनियंत्रित होकर बस पलटी खा गई। निजी बस में चालीस यात्रियों सवार थे, जो चितोडगढ जिले के पाण्डोली, पारनिया, सिंहपुर, आदी कस्बों के निवासी बताये जा रहे हैं। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों को उपचार के लिए आमेट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाय गया, जिसमें 7 गंभीर घायलों को जिला मुख्यालय स्थित आरके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया। सुचना पर पुलिस व आमेट नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि माके पर पहुंचे। 

Next Story