रूस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन भी शामिल

रूस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन भी शामिल
X

मॉस्को,। रूस में बुधवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने आपातकालीन मंत्रालय का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, निजी विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी आपात्कालीन मंत्रालय ने कहा कि विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि विमान में रूसी टीवी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे।

Next Story