महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकला जुलूस का जय जिनेन्द्र बोलकर किया स्वागत

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकला जुलूस का जय जिनेन्द्र बोलकर किया स्वागत
X

निम्बाहेड़ा। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर सोमवार को सकल जैन समाज निम्बाहेड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का पंचौली चौराहा पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी की उपस्थिति एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जैन श्रावक-श्राविकाओं से "जय जिनेन्द्र" बोलकर स्वागत, अभिनन्दन किया व शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर  महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोज शर्मा, चन्द्रमोहन गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश तोतला, नगर मण्डल उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, नरेश आमेटा, मंत्री कमलेश बनवार, पुष्कर सोनी, पार्षद प्रेम बाहेती, जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, अशोक मालवीय, ओम जीनगर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story