प्रताप जयंती पर गोगुन्दा राजतिलक स्थली पर हुआ कार्यक्रम

X
By - Bhilwara Halchal |22 May 2023 10:00 PM IST
उदयपुर । मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में गोगुन्दा स्थित राजतिलक स्थली पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी कामिनी गुर्जर ने प्रताप की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया और वहां मौजूद लोगों को स्वाभिमान के साथ जीने व समर्पण व सेवाभाव के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले, वीरता और दृढ संकल्प के प्रतीक राष्ट्रीय गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने मौजूद जन को महाराणा प्रताप की जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य प्रबुद्धजन व ग्रामवासी मौजूद रहे।
Next Story
