शक्कर में खरीदी, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल सस्ती, चावल सामान्य

X
By - Bhilwara Halchal |16 Nov 2022 12:53 PM
इंदौर, सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी रही। खाद्य तेलों में नरमी दर्ज की गई। पाम तेल (palm oil) तथा सोयाबीन रिफाइंड (refined) सस्ता बिका। दालें घटी। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।
किराना बाजार
शक्कर में मांग से भाव बने रहे। आज शक्कर में कामकाज 3580 से 3620 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर (Sugar) में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला, खोपरा बूरा महंगा बिका। हल्दी तथा साबूदाना में मांग रही।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल में मांग सुस्ती से नरमी दर्ज की गई। आज पाम तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड नीचा बिका। तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से भाव मजबूत बताए गए।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन गिरावट लिए रहे। चना मूंग सहित सभी दलहनों में मन्दीवाडा रहा। समर्थन स्वरूप अन्य दालें भी नीची होकर बिकी। चावल में उठाव बताया गया।
Next Story