पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश

पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश
X

मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने करीब 11 महीनों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में 6 से 7 जनवरी तक संघर्ष विराम का आदेश दिया। यानी कि इस दौरान युद्ध रोका जाएगा। बता दें कि रूसी आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर 6-7 जनवरी को यूक्रेन में संघर्ष विराम का अनुरोध किया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का आदेश

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूसी ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस की छुट्टी के लिए इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन में मास्को के सशस्त्र बलों को 36 घंटे के संघर्ष विराम का आदेश दिया है। यह आदेश रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल के प्रस्ताव के बाद आया है।

 

Next Story