परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)।अग्रणी जिला बैंक कार्यालय, राजसमन्द की ओर से शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय य समीक्षा समिति एवं जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजसमन्द नरेश बुनकर की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय राजसमन्द में की गई।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के द्वितीय त्रैमास के समाप्ति पर जिले की सभी बैंकों का साख जमा अनुपात 67.13 प्रतिशत रहा एवं वार्षिक साख योजना के लक्ष्य 1894 करोड़ के सापेक्ष 1153.42 करोड़ (60.90 प्रतिशत) की उपलब्धि रही।
बैठक के अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में बैंकों को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि समस्त सरकारी योजनाओं में लोगों को ऋण प्रदान करने हेतु बैंकों द्वारा विशेष प्रयास किए जाऐं जिससे आम जन को उक्त योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके एवं सरकार का उद्देश्य पूर्ण हो सके, उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सरकारी विभाग एवं बैंकों में और ज्यादा समन्वय की आवश्यकता है। जिले के विकास की गति में तेजी लाने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा कि जिन बैंकों का साख जमा अनुपात एवं एसीपी उपलब्धि मापदण्डों से कम है वे इस अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करें। बैंकों को बीसी एक्टिवेशन व उनकी उचित मोनिटरिंग, बैंकों को डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैम्प संबंधित ग्राम पंचायतों में आयोजित करने हेत निर्देशित किया गया साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। नाबार्ड के जिला प्रबंधक श्री आशीष जैन द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 पीएलपी का विमोचन किया गया व घर घर केसीसी अभियान पर चर्चा की साथ ही उन्होंने बताया
कि जिले के कृषि क्षेत्र के लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त होने चाहिए, इन्हें प्राप्त करने हेतु एग्री इन्फास्ट्रचर फण्ड व ग्रामीण गोदाम हेतु टर्म
लोन देकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है ।
अग्रणी जिला प्रबंधक भरत देव मेघवाल ने सभी बैंकों को दिनांक 16.12.2023 से आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम पर जानकारी दी व सभी बैंकों को अनिवार्य रूप से इन कैम्पों में उपस्थित होने के लिए कहा साथ ही डीबीटी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने हेतु सभी बैंक खातों को आधार से लिंकेज मेपिंग व ईकेवासी का कार्य अविलम्ब सम्पन्न करने हेतु कहा । साथ ही उन्होंने प्रभावी वित्तीय समावेशन हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में लोगों को अधिकाधिक जागरूक व लाभान्चित करने हेतु बैंकर्स का आव्हान किया। सभी बैंकों को आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्चित करने हेतु कहा व जिले में, इंदिरा गांधी शहरी केडिट कार्ड योजना, एमएलयूपीवाई, राजीविका स्वयं सहायता समूह, मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, पी एमजन धन योजना, रूपे कार्ड की प्रगति, मुद्रा, स्टैण्ड अप इंडिया योजना पर चर्चा व सरकारी योजनाओं के लम्बित आवेदनों की समीक्षा की।
बैठक में रिजर्व बैंक के एलडीओ गौरव कुमार गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड आशीष जैन, भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ-6 के मुख्य प्रबंधक-साख अभिषेक श्रीवास्तव, आरएमजीबी क्षेत्रीय कार्यालय से विशाल गुप्ता, राजीविका की डीपीएम सुमन अजमेरा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र भानुप्रताप राणावत, सहायक निदेशक समाज कल्याण जयप्रकाश चारण, मैनेजर एनयूएलएम सुनील यादव, आरसेटी राजसमन्द (नाथद्वारा) के निदेशक दीपक गहलोत, किसिल फाउण्डेशन व रिलाइंस इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सभी बैंकों की ओर से शाखा प्रबंधक / जिला समन्वयक उपस्थित रहे

Next Story