कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

X
By - Bhilwara Halchal |2 Sept 2023 12:36 PM
निंबाहेड़ा। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय परिसर जावदा में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान विजन 2030 विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ मृत्यूंजय तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा में राज्य सरकार की योजनाओं और जन कल्याण कार्यक्रमों के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गए। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी जिला स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। उक्त आयोजन में प्रशासन के साथ-साथ समस्त संकाय सदस्य भी उपस्थित रहें। प्रश्न पत्र में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनको हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। इस प्रकार की परीक्षा से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
Next Story