सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

भीलवाड़ा बीएचएन। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस (26 नवम्बर) के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. अनु कपूर की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय संविधान से संबंधित क्विज व पत्र वाचन प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी। इन प्रतियोगिताओं के प्रारम्भ में प्राचार्य डॉ. अनु कपूर के साथ छात्राओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा छात्राओं को भारत सरकार द्वारा ऑनलाईन संचालित की जा रही संविधान विषयक प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. अनु कपूर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संविधान से संबंधित ज्ञान एवं रुचि विकसित करना था। जिसमें छात्राओं की असीम भागीदारिता देखने को मिली।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा गौतम ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता का विषय “भारतीय संविधान“ रखा गया जिसमें 8-8 छात्राओं की कुल 3 टीमों ने भाग लिया जिसमें शीतल बलाई का ग्रुप ठ प्रथम स्थान पर रहा। पत्र वाचन प्रतियोगिता में कुल 22 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें बृजरानी पन्योवार प्रथम, खुशी डागर द्वितीय एवं आस्था सैनी तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ. शोभा गौतम व पत्र वाचन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. कुसुमलता द्वारा किया गया।