विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में रंगोली सजाकर और कैडल रोशन कर किया जागरूक

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में रंगोली सजाकर और कैडल रोशन कर किया जागरूक
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर पर जे.के गार्डन सौ फिट रोड़ पर जे.के टायर से पोषित राजसमंद नेटवर्क फोर पिपल लिविंग विद् एचआईवी संस्थान की और से जागरूकता हेतु रंगोली सजाकर और कैंडल रोशन कर आमजन का इस रोग से बचाव को लेकर ध्यान आकर्षित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल देवड़ा ने बताया की एड्स रोग की रोकथाम के लिये आमजन का सजग होना जरूरी है इसके लिये उनका संस्थान समय - समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा, विजय पालीवाल, लोकेश व्यास, अजय यादव, मोहम्मद आजाद, लोकेश व्यास, प्रकाश शर्मा, आरीफ चुड़ीगर, महेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, रूचि शर्मा,नीता पंवार, लक्ष्मी वैष्णव, सरीता शर्मा, रामबाबू  सिंह सहित  विभागीय एवं संस्थान के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित थे।

 

Next Story