चित्रकूट में 11 लाख दीप प्रज्जवलित कर मनाई गई रामनवमी, तस्वीरें देख मंत्रमुग्ध हो उठेंगे आप

चित्रकूट में 11 लाख दीप प्रज्जवलित कर मनाई गई रामनवमी, तस्वीरें देख मंत्रमुग्ध हो उठेंगे आप
X

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन तपोस्थली चित्रकूट धाम में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा गया। रामनवमी पर्व नगर के गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकूट नगरी 11 लाख दीपों से जगमगा उठी। जगमगाते चित्रकूट का मनमोहक नजारा ऐसी आभा प्रदान कर रहा था कि मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो। चित्रकूट में जहां दीपावली के दिन लोग लाखों की संख्या में दीपदान करते हैं, तो वहीं, राम नवमी पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए इस बार ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित किया गया।

11 लाख दीपों से जगमग हुई श्रीराम की तपोभूमि

हर वर्ग ने किया दीपदान 
स्थानीय साधू संत, समाजसेवी और हर वर्ग का व्यक्ति दीपदान करता है,जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां रामनवमी के दिन आते हैं। इस बार चित्रकूट में रामनवमीं पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाने और खास बनाने के लिये एक पखवाड़ा पहले से ही मप्र और उप्र के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक की गई थी। जिसमें मध्यप्रदेश को छह लाख और उत्तरप्रदेश को पांच लाख दीपदान करने का लक्ष्य तय किया गया था।

गौरव दिवस के रूप में मनाया गया पर्व

प्रशासन ने की थी खास तैयारी 
लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश का सतना जिला प्रशासन जी जान से जुट रहा। नतीजतन भगवान श्री राम की तपस्थली चित्रकूट धाम रामनवमी के दिन 11 लाख दीपों से जगमगा उठा। एक स्थान पर एक साथ एक समय पर 11 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन निश्चित तौर पर किसी चमत्कार से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

वायरल हो रहीं तस्वीरें 
इस ऐतिहासिक पल की मनमोहक तश्वीरें कैमरे में कैद हुई है। सतना जिले के चित्रकूट में रामनवमी पर्व को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और सांसद गणेश सिंह ने कहा कि धार्मिक नगरी चित्रकूट में दीपदान का यह अद्भुत दृश्य मानव कल्पना से परे है।

आकर्षण का केंद्र रहा रामनवमी पर्व पर किया गया दीपोत्सव

नगर के गौरव दिवस के रूप में मना पर्व 
चित्रकूट में रामनवमी पर्व के अवसर पर मनाए गए नगर गौरव दिवस दिवस में एक भी रुपया शासन-प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया है। आम जनमानस श्रद्धालु और चित्रकूट वासी इस बड़े आयोजन के आयोजक हैं। इस अवसर पर लाखों की तादात में चित्रकूट पहुंचे लोगों में हर्ष उल्लास देखते ही बन रहा था।

Next Story