रामधाम ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ कल

X
By - Bhilwara Halchal |1 March 2024 2:05 PM IST
भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ 3 मार्च रविवार को दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक श्री बड़े मंदिर के पीछे गोपालद्वारा में आयोजित किया जाएगा। यह पाठ साप्ताहिक रामायण पाठ प्रभारी शिव प्रकाश लाठी की अगुवाई में होगा। साप्ताहिक रामायण पाठ के अंतर्गत रामायण पर चौपाइयों का सामूहिक गान, हनुमान चालीसा, रामायण पर अंतराक्षरी आदि के आयोजन होंगे। साप्ताहिक रामायण पाठ से जुड़े शांतिलाल पोरवाल ने अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
रामधाम के शिवालय का निर्माण प्रगति पर
ट्रस्ट के हेमंत मानसिंहका ने बताया कि श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम के शिवालय का नवनिर्माण प्रगति पर है। कबूतर खाने का निर्माण भी कराया जाएगा।
Next Story