रामधाम ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को

X
By - Bhilwara Halchal |16 Sept 2022 10:54 AM
भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ 18 सितंबर रविवार को दोपहर 3:00 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा। साप्ताहिक रामायण पाठ प्रभारी शिव प्रकाश लाठी ने बताया कि साप्ताहिक रामायण पाठ में रामायण की चौपाइयों पर अन्तराक्षरी, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, भजन कीर्तन आदि होंगे। रामायण पाठ को लेकर तैयारियों में शांतिलाल पोरवाल, प्रह्लाद भदादा, रामजस गगरानी आदि जुटे हुए हैं।
Next Story