18 मिनिट में डॉक्टर के बिना लॉक वाले चैंबर में रेप, इस दौरान तीन से चार बार गार्ड भी अंदर बाहर आया-गया, और मरिज भी थे

भीलवाड़ा हलचल। एक निजी हॉस्पिटल में जांच करवाने गई महिला मरीज ने डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाते हुए सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। उधर, यह पुरी घटना 18 मिनिट में होने की बात सामने आई। इस अवधि में गार्ड तीन से चार बार अंदर गया। वहीं तीन से चार मरिज और महिला की बेटी भी अंदर थी। यह खुलासा, अस्पताल में डॉक्टर के चैंबर के नजदीक लगे सीसी टीवी फुटेज से हुआ है।
गौरतलब है कि पीडि़ता ने रविवार रात सुभाष नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। महिला ने डॉ. पवन ओला पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसे दिल की बीमारी है। शनिवार को वह डॉ. ओला के पास जांच करवाने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे जांच रिपोर्ट देखने के बहाने शाम को 5 बजे तक रोक रखा। इसके बाद उसे जांच के बहाने एक ईको के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में डॉक्टर ने उसे धमकाकर रवाना कर दिया।
उधर, डॉक्टर के जिस चैंबर में यह घटना बताई गई है, उसके बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा है। सीसी टीवी की फुटेज से पता चलता है कि महिला 6.15 से 6.33 बजे तक चैंबर में रही। इस दौरान आईसीयू के द्वार का सिक्युरिटी गार्ड, जो डॉक्टर ओला के चैंबर के बाहर 24 घंटे ही बैठता है, वह तीन से चार बार अंदर-बाहर गया। वहीं तीन से चार मरिज और महिला की बेटी भी साथ थी। इस दौरान 18मिनिट में यह पूरी घटना होना बताई जा रही है। उधर, यह भी सामने आया कि डॉक्टर का कांच का जो चैंबर है, उस पर कोई लॉक भी नहीं है। चैंबर में कोई भी आ-जा सकता है। इसके अलावा सामने मेडिकल स्टोर भी है। साथ ही डॉक्टर के चैंबर से बाहर निकलती महिला व उसकी बेटी कैमरे में कैद है। बरगढ़ और आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिजन भी मौजूद थे रेप पीडि़त महिला के चेहरे पर ऐसा कोई डर भी नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर पर भी गई और वहां से 3 दिन की दवाइयां भी खरीदी, ऐसा बताते हैं।
पीडि़ता को बुलाया, नहीं आई- बोली पुलिस
उधर, डॉक्टर ओला के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली पीडि़त महिला को सुभाषनगर पुलिस ने मौका तस्दीक सहित अन्य अनुसंधान के लिए सोमवार सुबह 11 बजे थाने बुलवाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं आई। पुलिस के अनुसार, महिला ने पुलिस से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। तबीयत ठीक होने पर वह पुलिस जांच के लिए आयेगी।
