ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, भारत पर वर्षों हुकूमत करने वाले मुल्क की कमान अब एक भारतवंशी के हाथ

X
By - Bhilwara Halchal |24 Oct 2022 8:51 PM IST
लंदन,। ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री होंगे। पेनी मोर्डंट के दौड़ से हटने के बाद यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी ने ऋषि सुनक को अपना नेता चुना। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ब्रिटेन में पीएम पद की रेस से पहले ही हट गए थे। इसके बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।
Next Story
