दौड़ती बस बन गई आग का गोला, 18 यात्री जिंदा जले, कई झुलसे

दौड़ती बस बन गई आग का गोला, 18 यात्री जिंदा जले, कई झुलसे
X

कराची: पाकिस्तान के कराची से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक बस में आग लगने से गाड़ी में सवार 18 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, वहीं कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर उन्हे सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी इसी दौरान बीच रास्ते में बस में भीषण आग लग गई।

संसदीय स्वास्थ्य सचिव सिराज कासिम सूमरो ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 35 लोग सवार थे।

 

Next Story