रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर की बातचीत, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

X
By - Bhilwara Halchal |16 Dec 2022 4:14 PM IST
यूक्रेन संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन संकट समेत मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
इधर, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर चर्चा और कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया।
पीएमओ ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर समरकंद में हुई अपनी बैठक के बाद, पीएम मोदी और पुतिन ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।
Next Story
