एसडीएम रक्षा पारीक ने बच्चों को पढ़ने के लिए किया प्रेरित

एसडीएम रक्षा पारीक ने बच्चों को पढ़ने के लिए किया प्रेरित
X

आमेट । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट का उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए विद्यालय में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओं से विभिन्न क्षेत्र के प्रश्न पूछते हुए बौद्धिक स्तर परखा । एसडीएम रक्षा पारीक ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक मुकेश वैष्णव ने विद्यालय प्रार्थना सभा में प्रतिदिन की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व समाचार पत्र वाचन प्रवृत्ति से अवगत कराया जिस पर एसडीएम रक्षा पारीक ने विद्यालय में इस तरह की प्रवृत्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।  एसडीएम रक्षा पारीक ने विद्यालय में चुनाव हेतु बना रखे बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर एसडीएम रक्षा पारीक ने मिड डे मील योजना,बाल गोपाल दुग्ध वितरण योजना, उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम,स्मार्ट क्लास,शिक्षण क्लास,सेनेटरी नैपकिन वितरण, गार्डन,समुचित साफ सफाई आदि विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये ।  

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक, प्रकाश चन्द्र प्रजापत,शिक्षक मुकेश वैष्णव, जगदीश चंद्र महात्मा,मनोज शर्मा बाबुलाल सालवी,राखी आर्य,जगदीश शर्मा,रेखा जीनगर, संपत्त लाल खटीक, रामावतार सैनी, कल्पना शर्मा, सीता मीणा आदि उपस्थित थे।

Next Story