सहाड़ा विधानसभा जन आक्रोश यात्रा का कलेक्ट्री घेराव को लेकर हुई बैठक

X
By - Bhilwara Halchal |26 March 2023 5:36 PM IST
रायपुर (विशाल वैष्णव) भाजपा सहाड़ा विधानसभा के सातों मंडलों की सयुक्त बैठक जोगरास गांव में रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह चुंडावत की अध्यक्षता एवम भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में 4 अप्रैल को होने वाली जन आक्रोश यात्रा में जिला कलेक्टर महाघेराव को लेकर व केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, अराजकता चरम पर है। प्रदेश में कुशासन को लेकर भाजपा भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकाली गई जो अब जिला कलेक्टर का महा घेराव करेगी । इस जन आक्रोश रैली से भाजपा का हर कार्यकर्ता सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास करेगा
Next Story