सकल जैन समाज ने किया 20 जुलाई को उदयपुर संभाग बंद का आह्वान

सकल जैन समाज ने किया 20 जुलाई को उदयपुर संभाग बंद का आह्वान
X

 

उदयपुर, 1 कर्नाटक में दिगंबर जैन समाज के आचार्य कामकुमार नंदी की नृशंस हत्या के विरोध में उदयपुर संभाग की सकल जैन समाज देश भर में साधु संतों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर 20 जुलाई को अपने व्यवसाय बंद रखेंगे।
भारतवर्षीय 18000 दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया कि कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या से देश भर की जैन समाज में रोष है। जैन समाज अहिंसा प्रेमी समाज है उनके संत की हत्या बर्दाश्त से बाहर है।

Next Story