जिंदा नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी ये बड़ी घटनाएं

नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। साल 2023 बीते जाने के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोम (Athos Salomé) ने साल 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कई डराने वाली बाते कही हैं।
फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions in Hindi) ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2023 ) की थीं, जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है।
ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोम की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से लोग एथोस सैलोम को जिंदा और मॉर्डन नास्त्रेदमस के नाम से भी पुकारते हैं। आइए जानते हैं कि जिंदा नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं।

ब्राजील के रहने वाले एथोस ने एक मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने भविष्यवाणियों को साल 2024 के लिए चिंता की बात बताई है। उन्होंने अफ्रीका से लेकर दक्षिण चीन सागर तक हर जगह विनाश और निराशा का पुर्वानुमान लगाया है।

छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध
दक्षिण चीन सागर में एथोस सैलोम ने एक घटना को लेकर डर जताया है। उनका कहना है कि इससे एक बड़ा वैश्विक संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने संभावना जताई है कि 2024 की पहली तिमाही के अंदर अमेरिका, चीन और रूस के बीच टकराव हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ताइवान को लेकर यह तनाव हो सकता है।

रूस-यूक्रेन का युद्ध लेगा भयानक रूप
उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी चिंताई जताई है। उनका कहना है कि रूस यूक्रेन युद्ध में नाटो या अमेरिका शामिल होते हैं, तो स्थित खराब होगी। सैलोम की भविष्यवाणी के मुताबिक, हितधारकों के बाहरी हस्तक्षेप और संघर्षों की वजह से मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है। अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में विवादों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंचने के कारण संघर्ष होने का खतरा है। उन्होंने एशिया के बारे में कहा कि भारत-पाकिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप चिंता बढ़ाने वाले क्षेत्र हैं।

भारत को लेकर भी भविष्यवाणी
सैलोम ने साल 2024 में भारत के प्रगति की बात कही है। उन्होंने 2024 तक प्रगति की उम्मीद के साथ भारत को टाइगर बताया है। सैलोम ने फिलीपींस, वियतनाम और चीन के कुछ इलाकों में तूफान बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
