आंगूचा में विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं का सम्मान

आंगूचा में विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं का सम्मान
X

आंगुचा(गोपाल लाल) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परस रामपुरा में वार्षिक उत्सव सम्मान समारोह आयोजित हुआ।समारोह में प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र नागर,उपसरपंच उगम लाल गुर्जर, अध्यक्षता c.b.e.o. रविंद्र जांगिड़, प्रतिनिधि पूर्व प्रधान समता देवी बेरवा,पूर्व सरपंच केदार बेरवा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य दली चंद गुर्जर,एसएमसी के हरिराम बेरवा,रामदेव गुर्जर,भामाशाह सत्यनारायण सोमानी,सुरेश सोमानी,मदन लाल खटीक,मिट्ठू लाल उज्जैनिया,समाजसेवी अशोक कुमार, नटराज सहित अन्य अतिथि एवम ग्रामीण जन उपस्थित थे।POओमप्रकाश शर्मा ने अपने विचार रखें।स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम"दिल दिया और जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए" आदि की प्रस्तुतियां दी गई।संस्था प्रधान अशोक मीणा,छगन लाल वर्मा,मंजू जीतरवाल, परवीन बानो,नेहा शर्मा,लहरी माली,बबीता चौधरी आदि को शॉल ओढ़ाकर और आए हुए अतिथियों का माला के साथ सिरोपा बंधवा कर स्वागत किया गया।हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के यूनियन लीडर मुकेश सोमानी,महेंद्र सिंह चौहान ने विद्यालय भवन के लिए नए गेट निर्माण की घोषणा की।स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि ने मौके मौके पर व्याप्त समस्याओं का तत्काल निवारण करने की घोषणा की।जैसे परिसर में ब्लॉक बिछाना, नया फर्नीचर बनवाना आदि। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका स्नेह लता मूंदड़ा ने किया।

Next Story