योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित मूर्ति का चयन, कर्नाटक के हैं प्रसिद्ध मूर्तिकार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की ये नई तस्वीरें साझा कीं। इनमें राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिखाई दे रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे। जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।
कांग्रेस प्रदेश के अयोध्या दौरे के बीच कुछ लोगों ने पार्टी के उतारे झंडे
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या दौरे पर है। इस बीच कुछ अराजक लोगों ने अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा को उतारते हुए देखा गया।
550 साल की गुलामी को दूर करके अब शुभ घड़ी आई: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'बहुत प्रसन्नता का विषय है और पूरा देश हर्षोल्लासित है कि 550 साल की गुलामी को दूर करके आज भगवान राम की प्रतिमा की प्रतिष्ठा का समय आ गया है...देश रामराज्य की स्थापना की तरफ बढ़ेगा।'
अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित मूर्ति का हुआ चयन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित मूर्ति का चयन भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह के रूप में प्रतिष्ठित होने हेतु किया गया है।
