नदी के किनारे एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी

नदी के किनारे एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी

मुंबई। महाराष्ट्र में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिले हैं। सात शवों के एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला मास सुसाइड का लग रहा है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दौंड तालुका के परगांव में भीमा नदी के किनारे इन शवों को बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुणे के दौंड तालुका के परगांव में की यह घटना है। सोमवार को परगांव के भीमा नदी के किनारे चार सदस्यों के शव मिले थे। मंगलवार को दोपहर में तीन बच्चों का भी शव मिला। यह भी तीनों इसी परिवार के हैं। एक ही परिवार के सात लोगों का शव बरामद होने के बाद सनसनी मची हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

मछुआरों को पहले एक महिला का शव दिखा

सोमवार को नदी पकड़ने के लिए मछुआरे भीमा नदी में जाल डाल रहे थे। उसी दौरान उनको एक महिला का शव नदी में दिखा। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को शव को निकालने के लिए लगाया तो और शव मिले। देखते ही देखते चार शव बरामद हुए। इसके बाद और गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार को गोताखोरों ने तीन और बच्चों के शव बरामद किए।

पुलिस के अनुसार मोहन उत्तम पवार (50), संगीता मोहन पवार (45), शामराव पंडित फुलवारे (32), पत्नी रानी शामराव फुलवारे (27), शामराव फुलवारे के बेटे रितेश शामराव फुलवारे (7), छोटू शामराव फुलवारे (5) और कृष्णा (3) के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। पुलिस को फिलहाल मामला सामूहिक सुसाइड या दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि, पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि इन मौतों की वजहों की तलाश में हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच टीम आसपास के क्षेत्र में भी लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

Read MoreRead Less
Next Story