मतदान जागरूकता अभियान के तहत बनाई विद्यार्थियों की श्रृंखला

मतदान जागरूकता अभियान के तहत बनाई विद्यार्थियों की श्रृंखला
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) केलवा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की ओर से स्विप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी निलाभ सक्सेना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन के नेतृत्व में मतदान जागरूकता अभियान के तहत संगीता सीनियर सेकंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बनाई । युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि मतदान शत प्रतिशत हो इस हेतु विद्यार्थियों की श्रृंखला "वोट फॉर 2023" बनाई गई ।

युवा मंडल के द्वारा मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे मेहंदी प्रतियोगिता,युथ चला बूथ अभियान, विद्यार्थियों का मतदान में महत्व कार्यशाला, का आयोजन रात्रि चौपाल का आयोजन आदि किए गए ।

विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई । सभी विद्यार्थियों से निवेदन किया गया चुनाव के दिन आप सभी अपने परिवारजन एवं अपने आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे ।

इससे दौरान युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल विद्यालय संचालिका ममता पालीवाल संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स रमेश बोराणा प्रधानाचार्य छगन सुथार उपाध्यक्ष संजय सांवरिया भवानी शंकर सिंधल दीपेश सुथार विकांक्षा राय प्रियंका राव जरीना मंसूरी प्रतीक नामदेव मुकेश सरगरा सीमा सेन जूही काबरा कृष्णकांत जोशी सरोज पारीक खुशी आदि उपस्थित रहे ।

Next Story