श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने स्वीकारी भीलवाड़ा से गई चांदी की परात

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने स्वीकारी भीलवाड़ा से गई चांदी की परात
X

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा से अयोध्या ले जाई गई चांदी की परात को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम के महासचिव चम्पत राय को महंत आशुतोष दास ने सौंप दी। बताया जा रहा है क‍ि इस परात में रामलला को प्रतिदिन स्नान कराया जाएगा।
भीलवाड़ा के पूरणदास जी की बगीची के महंत आशुतोष महाराज अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा से रवाना होने से पहले 3 किलो 42 ग्राम की चांदी की परात साथ ले गए थे जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सहर्ष स्वीकार किया है। इस दौरान मास्टर दिनेश चन्द्र के साथ ही हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकरदास, अशोक तिवारी, जगदीश्वर दास, आचार्य विमलेश सुखवाल मौजूद थे। यह थाल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के महासचिव सम्पत राय ने स्वीकार किया है। 

Next Story