समलैंगिक सेक्स पर प्रतिबंध खत्म करेगा सिंगापुर

X
By - Bhilwara Halchal |22 Aug 2022 12:22 PM IST
सिंगापुर सिंगापुर समलैंगिक यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द कर देगा जिससे देश में ऐसे संबंध कानूनी रूप से वैध हो जायेंगे।
प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्रीय टीवी पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा , “ 377ए कानून को खत्म करने से देश के कानून वर्तमान सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप हो जायेंगे और मुझे उम्मीद है कि समलैंगिक सिंगापुरियों को कुछ राहत मिलेगी।”
भारत, ताइवान और थाईलैंड के बाद सिंगापुर ऐसा देश होगा जहां समलैंगिक यौन संबंध कानूनी रूप से वैध होंगे। ।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में एलजीबीटी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम को ‘मानवता की जीत’ बताया है।
Next Story
