सोने के पोजीशन से भी होते हैं सेहत को कई फायदे जाने किन बीमारियों का कम होता है खतरा

सोने के पोजीशन से भी होते हैं सेहत को कई फायदे जाने किन बीमारियों का कम होता है खतरा
X

सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी है हेल्दी डाइट लेना ठीक वैसे ही शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। अगर आपको नींद की समस्या है, तो कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं,  सोने की पोजिशन से भी हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। जी हां, अगर आप बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं, तो इससे आप  हार्टबर्न से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं,  सोने के कुछ पोजिशन के बारे में, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अपनी गर्दन और कंधों को ऊपर उठाएं 

अगर आपको साइनस की समस्या है, तो सोने के इस तरीके से राहत पा सकते हैं। इसके लिए अपने कंधों के नीचे तकिया लगाकर सोने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप शांति से सो सकते हैं

करवट लेकर सोएं

अगर आप करवट लेकर सोते हैं, तो कोशिश करें कि अपनी बाईं करवट सोने की कोशिश करें। इससे अस्थमा के साथ-साथ सीने में जलन की समस्या से भी राहत मिलती है। बाईं करवट सोते समय अपने पैरों के बीच एक तकिया भी रख सकते हैं।

सिर को ऊंचा करके पीठ के बल सोएं

कई लोग एक तरफ नहीं सो पाते हैं, तो ऐसे में आप अपने सिर और कंधों को तकिए से ऊंचा करके अपनी पीठ के बल सोने की कोशिश कर सकते हैं। चाहें, तो आप अपने घुटनों के नीचे एक और तकिया भी लगा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

Next Story