जिले में अब तक 37 प्रकरण दर्ज, 719 बल्क लीटर शराब जब्त, 20 हजार लीटर वॉश नष्ट

जिले में अब तक 37 प्रकरण दर्ज, 719 बल्क लीटर शराब जब्त, 20 हजार लीटर वॉश नष्ट
X

राजसमंद। जिले भर में आवेश शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी ने बताया कि विधानसभा आमचुनाव 2023 हेतु जिले में व्यय संवेदनशील क्षेत्रों एवं व्यय संवेदनशील पॉकेट की पहचान किये जाने हेतु डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस कमेटी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की कशीदगी, भण्डारण, परिवहन, विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये अवैध मंदिरा के 37 प्रकरण दर्ज किये जाकर 719.55 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई एवं 20,000 लीटर वॉश को मौके पर नष्ट किया गया है। इसके साथ ही मदिरा के उठाव पर भी अंकुश लगाया गया है जिससे जिले में माह सितम्बर 2023 की तुलना में माह अक्टुबर 2023 में देशी मंदिरा 405236 बल्क लीटर की जगह 383460 बल्क लीटर (-5.37% ), राजस्थान निर्मित मदिरा 117743 बल्क लीटर की जगह 60628 बल्क लीटर (-48.51%), भारत निर्मित विदेशी मदिरा 166091 बल्क लीटर की जगह 95735 बल्क लीटर (-42.36% ) एवं बीयर 469933 बल्क लीटर की जगह 341968 बल्क लीटर (-27.23%) का ही उठाव हुआ। विधानसभा आमचुनाव 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलें में अवैध शराब की कशीदगी, भण्डारण, परिवहन, विक्रय पर सतत निगरानी रखने हेतु विभाग द्वारा क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है एवं कार्यवाही को त्वरित गति से सम्पादित करने हेतु विभागीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

Next Story