ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण

उदयपुर । जिले के गोगुंदा ब्लॉक में ग्राम पंचायत चाटिया खेड़ा में आयोजित ग्राम सभा में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण). स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मिड डे मील, 15 वे वित्त आयोग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय छः माह में हुए सामुदायिक कार्य व व्यक्तिगत कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण किया गया। ग्राम सभा का आयोजन स्थानीय सरपंच श्रीमती अणछी बाई की अध्यक्षता व मनरेगा लोकपाल मनोहर लाल ठठेरा की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान भुगतान संबंधी कार्यवाही समय पर करने, निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं अन्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा।
समाजसेवी हरिसिंह झाला ने भी अपने विचार रखे। लोकपाल ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप में योजनाओं का पात्रता अनुसार रजिस्ट्रेशन करने व अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ग्राम सभा में अतिरिक्त विकास अधिकारी अर्जुन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक व ग्रामवासी मौजूद रहे।
