महंगाई राहत कैंप बड़ली की सोमी बाई को मिला 7 योजनाओं का लाभ

महंगाई राहत कैंप बड़ली की सोमी बाई को मिला 7 योजनाओं का लाभ
X

उदयपुर,। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान शिविरों में सर्वत्र उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ग शिविर में लाभान्वित होकर खुशी-खुशी सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जता रहा है।
सोमवार को कोटड़ा के बड़ली में आयोजित महंगाई राहत कैंप क्षेत्र की सोमी बाई के राहत के साथ खुशियां लेकर आया। शिविर की जानकारी मिलने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंची सोमी ने पंजीकरण करवाया और पंजीकरण पश्चात उसे 7 योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिविर में कोटड़ा एसडीएम  बीनू देवल, प्रधान सुगना देवी, नायब तहसीलदार अर्जुनलाल गरासिया व सरपंच माया देवी ने लाभार्थी सोमी को विभिन्न योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे और बधाई दी। एसडीएम ने बताया कि सोमी को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फुड योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुघर्टना बीमा योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु योजना का लाभ मिला। शिविर में लाभान्वित होने पर सोमी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।

Next Story