पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें, रूस में शैक्षणिक संस्थान बंद, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें, रूस में शैक्षणिक संस्थान बंद, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द
X

वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं। येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया। जिसके बाद रूसी सेना के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मॉस्को की ओर आ रहे वैगनर के काफिले में 5000 लोग हैं 
यूक्रेन के डोनेट्स्क प्रांत के रूसी कब्जे वाले हिस्से में मौजूद एक करीबी सूत्र ने शनिवार को कहा कि सड़क मार्ग से मास्को की तरफ आ रहे विद्रोही वैगनर समूह के एक काफिले में करीब 5,000 लोग शामिल हैं। इन सबका नेतृत्व वरिष्ठ वैगनर कमांडर दिमित्री उत्किन कर रहे हैं।  वैगनर सैनिक अभी मॉस्को से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

बाइडन ने रूसी संकट पर पश्चिमी नेताओं से फोन पर बात की
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी संकट पर फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं के साथ टेलीफोन पर बात की। साथ ही  नेताओं ने यूक्रेन के लिए अपने अटूट समर्थन की पुष्टि की।

रूस की स्थिति पर अमेरिका रख रहा कड़ी नजर
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, मामले पर एक बैठक भी हुई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ  कई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाती रहेगी। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

वैगनर समूह प्रमुख बोले- हम देशभक्त हैं
वैगनर समूह प्रमुख ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बड़ी गलती हुई है, हम देशभक्त हैं। एक ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हम रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। 

 

रूस के लिपेत्स्क प्रांत में वैगनर समूह के सैनिक घुसे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के लिपेत्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि वैगनर समूह के सैनिक इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गवर्नर ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं

पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें तेज
यूक्रेन के एक अंग्रेजी के ऑनलाइन अखबार ने 'द कीव इंडिपेंडेंट' ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लापता होने का दावा किया। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पुतिन देश छोड़ कर जा सकते हैं। हालांकि पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात से इनकार किया कि पुतिन राजधानी से भाग गए हैं मीडिया उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति क्रेमलिन में काम कर रहे हैं।

Next Story