बच्चो से संग बिताए खुशी के पल, किया स्वास्थ्य का परीक्षण

X
By - Bhilwara Halchal |2 July 2023 5:00 PM IST
उदयपुर halchal। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर की ओर से रविवार को सलूम्बर तहसील के खेराड ग्रामपंचायत के दौलत पूरा गांव में सेवा कार्य किया। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर के जिला उपाध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि रविवार को मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश शर्मा के निर्देश अनुसार उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बालको के स्वास्थ्य,आवास और शिक्षा को समझने के लिए एक दिन का ग्रामीण प्रवास का कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत सलूंबर जिले के दौलपुरा, खेराड,इडाना में बालको के साथ समय व्यतीत किया ,उनके साथ खेले ,उन्हें बिस्किट एवम फलों का रस वितरित किया गया। बच्चो के परिजनों से मिला गया तथा उनसे बच्चो की शैक्षणिक,शारीरिक उन्नति पर चर्चा की गई। ,प्रवास में मेवाड़ जनशक्ति दल के भारत साहु,चिराग तोषनीवाल,दिलीप साहू मौजूद रहे।
Next Story
