श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

आज एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।

श्रीलंका ने छठी बार जीता एशिया कप

श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।

श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है। 

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे।।

पाकिस्तान को आठवां झटका

18वें ओवर में महेश तीक्ष्णा ने शादाब खान को पवेलियन भेजा। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 120 रन है। शादाब आठ रन बना सके। फिलहाल हारिस रऊफ और नसीम शाह क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान को सातवां झटका

17वें ओवर में पाकिस्तान को तीन झटके लगे। मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने पहली गेंद पर लमैदान पर जम चुके मोहम्मद रिजवान को गुणातिलाका के हाथों कैच कराया। रिजवान 49 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरी गेंद पर हसरंगा ने आसिफ अली को क्लीन बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर हसरंगा ने खुशदिल शाह को तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 112 रन है।

पाकिस्तान को तीसरा झटका

14वें ओवर में 93 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। प्रमोद मदुशन ने इफ्तिखार अहमद को अशेन बंदारा के हाथों कैच कराया। इफ्तिखार 31 गेंदों में 32 रन बना सके। रिजवान और इफ्थिखार के बीच 59 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी हुई। मदुशन को मिली यह तीसरी सफलता थी। इससे पहले उन्होंने बाबर आजम और फखर जमान को भी पवेलियन भेजा था। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 97 रन है। फिलहाल मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।

Read MoreRead Less
Next Story