शेयर बाजार की सपाट शुरुआत ,सेंसेक्स 71400 के नीचे फिसला, निफ्टी 21500 के ऊपर

X
By - Bhilwara Halchal |10 Jan 2024 4:53 AM
बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में बुधवार को सपाट शुरुआत हुई। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों से इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ खुले। फिलहाल सेंसेक्स निचले स्तरों से रिकवर करके 71400 के पार ट्रेड कर रहा। निफ्टी भी 21550 के ऊपर है। बाजार में ऑटो, फार्मा, IT और FMCG सेक्टर में खरीदारी से रिकवरी देखने को मिल रही। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से ऊपरी स्तरों से दबाव है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 30 अंक गिरकर 71,386 पर बंद हुआ था।
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त के साथ कामकाज कर रहा था। सेंसेक्स 229.02 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 71,615.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 4.90 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 21,549.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Next Story