पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती

पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती
X

पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रविवार को भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुतबाकि, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।वहीं अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:15 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी।

हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते दिनों ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई थी। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

Next Story