व्याख्याताओ के रिक्त पदों को भरने की मांग, छात्र उतरे हड़ताल पर

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय आमेट में नए सत्र शुरू हुए करीब 3 महीने बाद भी व्याख्याओ की भर्ती नहीं होने से तथा मात्र एक प्राचार्य के भरोसे महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक कार्यों को पूरा नहीं होने की स्थिति मे करीब 400 छात्रों कि पढ़ाई चौपट होती देखकर बुधवार को महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र हड़ताल करते हुए महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर कॉलेज प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।छात्रों ने बताया की।पिछले सत्र से ही इस विषय में स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार बहरवाल आदि को ज्ञापन दे चुके हैं।इस सभी ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए सीएम अशोक गहलोत को भी लेटर भेजा।इस ओर राजस्थान सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। और महाविद्यालय में व्याख्याता की कमी के चलते सभी विषयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसे में महाविद्यालय में अध्यनरत सभी छात्रों ने बुधवार को सामूहिक हड़ताल करते हुए अध्ययन का बहिष्कार कर महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर महाविद्यालय प्रशासन,राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल शुरू कर दी मांगे नहीं मानने की स्थिति में छात्रों द्वारा हर्षित कालीन हड़ताल के साथ फिर से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी प्रशासन को दी गई। जब तक महाविद्यालय में व्याख्याता की कमी की पूर्ति पूरी नहीं की जाएगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर दिनेश गुर्जर विनीता ट्रेलर धर्मेश गुर्जर प्रियंका मेवाड़ा कैलाश कुमावत पहलाद कुमावत सहित छात्र उपस्थित थे।
