गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर गाघरोला में विधार्थियों ने किया नमन

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह )राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गादरोला में हर्षल उल्लास के साथ 2 अक्टूबर गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई जिसमे एसएमसी अध्यक्ष शंभू लाल बुनकर को मुख्य अतिथि व संस्था प्रधान गिरिराज डाकोत की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें 155 बच्चों ने भागीदारी ली तथा स्काउट व गाइड ने भी तन मन से भाग लिया साथ ही रंगारंग कार्यक्रम एक से बढ़कर एक छात्र-छात्रा द्वारा प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर विशेष शिक्षक भादर राम, मनीष कुमार, विक्रम लाल नीलम सुरावत देव पुरोहित निरंजन सिंह सरोज ने गांधी जी व शास्त्री जी के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त कर बच्चों को बताया स्थानीय विद्यालय के कार्मिकों ने उनके साधारण जीवन के बारे में बताकर सादा जीवन उच्च विचार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
बापू के जीवन के मूल्यों के बारे में बताया गया
तथा बच्चों ने भी गांधीजी से संबंधित कहानियां साझा की और संस्था प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया बच्चों व स्टाफ साथियों द्वारा दी गई जानकारी के बारे में बच्चों को बताकर उनके अनुसार चलने को प्रेरित किया विद्यालय की साफ सफाई रखरखाव के बारे में बताया शास्त्री जी और गांधी जी के जीवन की महत्व बताते हुए उनके अनुसरण कार्य करने को प्रेरित किया यह जानकारी विद्यालय प्रभारी ने दी साथ ही
कार्यक्रम में छात्र-छात्रा विनोद गुर्जर, जयेश वैष्णव, संदीप सुथार,भावेश गुर्जर,विक्रम गुर्जर, सिकेन्द्र रेबारी, विद्या कंवर,निर्मला रेगर,आशा कवर, रवीना कंवर,कृष्णा गुर्जर ने अपनी प्रस्तुतियां दी समाप्ति के बाद बच्चों को फल वितरण कर विदा किया
