विद्यार्थियों ने जानी कला की बारीकियां

X
By - Bhilwara Halchal |30 May 2023 7:04 PM IST
उदयपुर, । सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जारी निःशुल्क कला एवं शिल्प प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थी उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। केन्द्र के परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलापिवद् डॉ. चित्रसेन ने पेपर क्राफ्ट, चित्रकार नीलोफर मुनीर ने पतंग निर्माण, रामचन्द्र शर्मा ने पुतली निर्माण एवं ओम कुमावत ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार की पतंग निर्माण, अंगुल पुतली एवं छड़ पुतली निर्माण करने में विशेष रूचि दर्शाई तथा छात्राओं के एक ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य की विभिन्न विधाओं को सीखा।
Next Story
