नवगठित करेड़ा पंचायत समिति में भाजपा के सुखा लाल गुर्जर निर्विरोध प्रथम उप प्रधान बने

नवगठित करेड़ा पंचायत समिति में भाजपा के सुखा लाल गुर्जर निर्विरोध प्रथम उप प्रधान बने
X

करेड़ा अशोक श्रोत्रिय। नवगठित करेड़ा पंचायत समिति के प्रथम उप प्रधान खनन व्यवसाई सुखा लाल गुर्जर चुने गये।
गुर्जर 12 वीं पास हैं। उनका खनन व्यवसा है। इनके पिता नाथूराम गुर्जर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा माता मांगी देवी गुर्जर वर्तमान गोरधनपुरा सरपंच है। उप प्रधान पद पर नामांकन हेतु निर्दलीय के रूप में शंकर लाल गुर्जर द्वारा नामांकन भरने के बाद पुन: उठा लिए जाने के कारण निर्विरोध सुखा लाल गुर्जर को निर्वाचित कर दिया गया। निर्वाचन स्थल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्वाचन अधिकारी सुश्री स्नेहल नाना धाईगुडे ने नवनिर्वाचित उप प्रधान गुर्जर को नवनिर्वाचित करेड़ा प्रधान राजेंद्र सरगरा की उपस्थिति में शपथ दिलाई। चुनाव के दौरान करेड़ा तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान ,करेड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मैं पुलिस जाब्ते के तैनाद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
निर्विरोध निर्वाचन के जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । करेड़ा बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण लड्ढा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र सरगरा एवं उप प्रधान सुखा लाल गुर्जर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Next Story