सूर्य की बदलेगी चाल, इन राशियों के घर में आएगा भूचाल

सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे, ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का इन राशियों के फैमिली लाइफ में तनाव रह सकता है। इसलिए इन्हें सतर्क रहना पड़ेगा। हालांकि कुछ उपाय से ये लोग शांति भी पा सकते हैं।
मेष राशि
मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। इस महीने मेष राशि वाले सामान्य महसूस करेंगे। हालांकि आलस्य और सुस्ती के कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में कुछ चीजें खराब हो सकती हैं। निजी जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी और तर्कों के कारण कपल्स के बीच थोड़ी दूरी आ सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर सूर्य राशि परिवर्तन का बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में वृषभ राशि वाले पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि आप गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं। लेकिन शांत होकर बातचीत करने से मुद्दों का समाधान करने में सफल होंगे। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। जीवन के कुछ क्षेत्रों के बारे में आपके राय और विचार मेल नहीं खाएंगे। यह बहस का मुद्दा भी बन सकता है।
मिथुन राशि
ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद होगा। इस अवधि में पार्टनर के साथ आपके रिश्ते स्थिर रहेंगे। हालांकि माता के साथ अनबन हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के मनोभावों पर 14 मार्च को होने वाले सूर्य गोचर का बड़ा असर पड़ने वाला है। इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से कर्क राशि वाले जीवन के अनुभवों से खुद के बारे में जानेंगे। इस समय कर्क राशि वालों की कई मान्यताएं बदल सकती हैं। यह आपके व्यवहार में भी देखने को मिलेगा। इस समय कुछ लोग रिश्ते में आ सकते हैं। हालांकि पिता से मतभेद हो सकते हैं। विचारों में असहमति रहेगी जो संबंधों में नकारात्मकता ला सकती है।
सिंह राशि
सूर्य नारायण सिंह राशि के स्वामी हैं। अब सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। आप खुद को समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे और एकांत का रूझान बढ़ सकता है। इस समय घर-परिवार में बहस हो सकती है। इस समय ससुराल पक्ष के कारण आपको वैवाहिक जीवन में कम ही सुख मिलेगा। पार्टनर का सहयोग भी कम मिलेगा।
कन्या राशि
ग्रहों के राजा सूर्य के चाल बदलने से कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, ये लोग अपनी क्षमता पहचान पाएंगे। आपका व्यक्तित्व मजबूत होगा, नेतृत्व कौशल काम आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस समय आप अहंकारी हो सकते हैं या रिश्ते में अपने जीवनसाथी से थोड़ा चिढ़ सकते हैं। आप अपने व्यस्त रहेंगे कि रिश्ते को उचित तरीके से संभाल नहीं पाएंगे। आपका मजबूत और आक्रामक व्यक्तित्व रिश्ते को बहुत नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
मीन राशि
14 मार्च से अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मीन राशि वाले व्यक्तिगत पहचान को लेकर गंभीर हो जाएंगे। आपकी यह बात कुछ लोगों को पसंद आ सकती है तो कुछ लोग इससे नाराज भी हो सकते हैं। निजी जीवन में बहस असहज करेगी। इस समय आपका घमंड बढ़ सकता है। आपके शब्द आपके साथी को दुखी कर सकते हैं। इससे रिश्ते में दूरी बढ़ेगी।
नकारात्मक प्रभाव का उपाय
lसूर्य राशि परिवर्तन से जिन राशियों के लोगों में अहंकार बढ़ रहा है, घर में विवाह की स्थिति बन रही है। उन्हें रोजाना सूर्य का तांबे के लोटे में अक्षत, रोली और लाल फूल समेत अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र या श्रीसूर्यमंडलाष्टकम् का पाठ करना चाहिए। इससे उन्हें सूर्य के नकारात्मक प्रभाव से राहत मिलेगी।
