पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने किया शहर का दौरा, जवानों से हुए रूबरू, सुनी समस्याएं, किया विचार विमर्श

पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने किया शहर का दौरा, जवानों से हुए रूबरू, सुनी समस्याएं, किया विचार विमर्श
X

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ ऐप। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत ने रविवार को शहर का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभय कमांड पुलिस कंट्रोल रूम डीएसपी सिटी और सदर, महिला थाना, स्वागत का कोतवाली, भीमगंज, चौकी भवानी नगर, तेजाजी चौक, चमन चौराहा व सांगानेरी गेट चौकी का निरीक्षण किया।
विजिट के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण के संबंध में जवानों से रूबरू होकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्राथमिकताओं से प्रभावित ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने शहर में छोटी से छोटी घटनाओं पर कम से कम समय पर समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोतवाली और भीमगंज थाना के जवानों से बात कर उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि संगठित अपराध, समूह, गैंगस्टर, हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी और निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन के साथ लगातार समन्वय एवं सकारात्मक संबंध बनाए रखें और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विमल सिंह नेहरा भी थे।

Next Story