सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया, तत्काल रिहाई

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया, तत्काल रिहाई
X

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ‘अवैध’ है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 11 मई को ये फैसला दिया. चीफ जस्टिस (CJP) उमर अता बंदियाल ने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा हो रही है और अदालत देश में शांति चाहती है. हालांकि पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने इमरान को कल ही इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दे दिया गया.पाकिस्तान में बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक विशेष अदालत ने इमरान खान को बुधवार को आठ दिन के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की रिमांड में भेज दिया। देश में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है और राजधानी इस्लामाबाद के अलावा तीन प्रांतों में सेना की तैनाती की गई है।
 

 

पाक पीएम शहबाज ने मौलाना फजलुर रहमान से की मुलाकात 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को इस्लामाबाद में अपने सरकारी आवास पर जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान से मुलाकात की और इमरान खान की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) ने एक ट्वीट में कहा, दोनों नेताओं ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी घोषित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा की और भविष्य की कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया। मौलाना फजलुर रहमान पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के प्रमुख भी हैं। 

 

इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम और अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

 

इमरान खान की रिहाई को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए। मरियम ने ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान के 60 अरब रुपये के घोटाले पर सवाल क्यों नहीं किए। इस आदमी की वजह से दो दिन में पूरा मुल्क जल गया। इससे पहले पुलिस और रेंजर्स पर हमले कराए गए। सुप्रीम कोर्ट तब क्यों चुप रहा?

 

इमरान खान ने कोर्ट को बताया कि उन्हें रिमांड में पीटा गया। मेरी गिरफ्तारी ऐसे की गई, जैसे मैं कोई आतंकी हूं। मुझे डंडों से पीटा गया। 145 से ज्यादा फर्जी केस डाल दिए गए। इमरान खान ने कोर्ट से कहा कि उन्हें घर जाने दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपकी जान को खतरा है। आपको तीन बेड रूम के पुलिस लाइंस गेस्टहाउस में रखा जाएगा। आपसे 10 से ज्यादा लोग नहीं मिल सकते। सुप्रीम कोर्ट ने इमरान से कहा कि आपकी गिरफ्तारी के बाद मुल्क में जो हिंसा हुई, आपको उसकी निंदा करनी होगी।

 

इमरान खान को रिहा किया गया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान को रिहा किया गया।

 

सुप्रीम कोर्ट से इमरान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए कहा कि पूर्व पीएम के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्हें कल इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने पेश किया जाए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए।

Next Story