मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, इलाहाबाद HC ने दिया था आदेश; 23 जनवरी को अगली सुनवाई

X
By - Bhilwara Halchal |16 Jan 2024 6:14 AM
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में शाही ईदगाह में सर्वे पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह में कमिश्नर सर्वे का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर लगाई रोक
इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त नियुक्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।
सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वेक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर हिंदू संगठन, भगवान श्रीकृष्ण विराजमन और अन्य से जवाब मांगा है।
23 जनवरी को होगी सुनवाई
बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।
Next Story