महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सुर-संगम का आयोजन 30 सितंबर को

X
By - Bhilwara Halchal |26 Sept 2023 11:10 AM
चित्तौडगढ़़ स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा महान फिल्म पाŸवगायक गायक स्वर्गीय महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर महान गायकों के पुराने गीतों से सजी एक शाम द विजय मलकानी शो का आयोजन स्थानीय वाटिका मे शनिवार 30 सितंबर को सांय 6.30 बजे से होगा।
संयोजक संदीप सेठिया ने बताया कि आई.पी.एस.मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा स्व.महेंद्र कपूर कि पुण्यतिथि पर इस बार संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व में लगभग 11 कलाकार मंच पर अपनी खूबसूरत और सुरीली प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय अतिथियों के साथ मुंबई फिल्म दुनिया के लोग भी शिरकत करेंगे इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गयी है और लगभग 1200 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
Next Story