स्वामी विवेकानंद तरणताल 5 मई से होगा प्रारंभ

भीलवाड़ा। स्वामी विवेकानंद तरणताल पर आगामी 5 मई से नियमित बैच प्रारंभ होंगे। शहर के आम नागरिकों एवं तैराकी खेल के खिलाड़ियों हेतु इसके बाद नियमित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। तरणताल का संचालन जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा किया जाएगा।
अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि 1994 में इसके प्रारंभ होने के बाद अधिकांश समय इस कार्यालय द्वारा ही इसका संचालन किया गया है। तरणताल का संचालन इस केंद्र पर कार्यरत क्वालिफाइड एवं अनुभवी तैराकी प्रशिक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत की देखरेख में किया जाएगा। भीलवाड़ा की जनता एवं खिलाड़ी बहुत समय से इस तरणताल के प्रारंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। तरणताल में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
तरणताल पर नियमित बेच प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होंगे। प्रातः काल 6 से 6:40 एवं 8:30 से 9:10 बजे तक वयस्कों हेतु बैच टाइम रखा गया है। इसी प्रकार 6:50 से 7:30 एवं 7:40 से 8:20 बजे तक बच्चों हेतु बैच टाइमिंग रखा गया है।
सायं काल 4 से 4:40 एवं 4:50 से 5:30 बजे तक बच्चों हेतु प्रशिक्षण बैच 5:40 से 6:20 बजे तक महिलाओं हेतु एवं 7:20 से 8 तक वयस्कों हेतु बैच समय का निर्धारण किया गया है। वयस्कों हेतु 1000 एवं बच्चों हेतु ₹800 प्रतिमाह प्रवेश शुल्क रखा गया है।