बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति से स्विट्जरलैंड पुलिस ने जब्त किया विस्फोटक, खाली कराई गई संसद

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित संसद के गेट के पास से पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने विस्फोटक भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने संसद और संबंधित कार्यालयों को खाली कर दिया। खबर के अनुसार, फेडरल सिक्योरिटी के स्टाफ ने नोटिस किया कि एक व्यक्ति संसद के दक्षिणी गेट से एंट्री कर रहा था। व्यक्ति ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिस पर बंदूक रखने का होलस्टर भी लगा था। सुरक्षाबल के जवानों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से विस्फोटक बरामद हुआ।
इसके बाद एहतियातन संसद परिसर को खाली करा लिया गया। संसद भवन के आसपास की सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई। इसके साथ ही संसद भवन के पास अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवॉड और ड्रोन्स को तैनात कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति बुंदेसप्लाज से कार से बुंदेशॉस जा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल टीम आरोपी की शारीरिक और मानसिक जांच कर रही है। आरोपी की कार से पुलिस को कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. bhilwarahalchal.Com पर विस्तार से पढ़ें अन्य ताजा-तरीन खबरें
