शिक्षकों की सेट-अप परिवर्तन प्रक्रिया 6-(3) को स्थगित करने पर शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार

X
By - Bhilwara Halchal |21 May 2023 6:02 PM IST
भीलवाड़ा (पिकू खोतानी) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दो दिवस पूर्व शासन सचिवालय में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में सेटअप परिवर्तन प्रक्रिया 6-(3) पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री,शिक्षा राज्य मंत्री व प्रमुख शासन सचिव (शिक्षा) को ज्ञापन दिया।राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने सेट अप परिवर्तन प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हुए इसे स्थगित करने की मांग की थी।राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संघर्ष समिति के संयोजक बृजभूषण शर्मा ने सेट-अप परिवर्तन प्रक्रिया 6-(3) को स्थगित करने पर शिक्षा मंत्री,शिक्षा राज्य मंत्री व प्रमुख शासन सचिव (स्कूल शिक्षा) का आभार व्यक्त किया।
Next Story
